Breaking News

नेशनल पी.जी. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:6 अप्रैल को ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर होगा आयोजन


                 नेशनल पी.जी. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:6 अप्रैल को 'विकसित भारत @2047' विषय पर होगा आयोजन

नेशनल पी.जी. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:6 अप्रैल को ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर होगा आयोजन

नेशनल पी.जी. कॉलेज में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कॉलेज परिसर में शैक्षणिक माहौल के साथ उत्साह भी साफ नजर आ रहा है।इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की पूरी रूपरेखा साझा की गई। कॉलेज परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मीडिया को सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम और अतिथियों की जानकारी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘रेइमेजिनिंग सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड गवर्नेंस थ्रू इंडिया नॉलेज सिस्टम : विजन विकसित भारत @2047’ विषय पर आधारित यह सम्मेलन 6 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगा। उद्घाटन सत्र ऑडी–I में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी सम्मेलन को खास बनाएगी सम्मेलन में देश-विदेश के नामचीन शिक्षाविद् शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील देवधर मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो. एस.पी. सिंह, प्रो. विवेक पांडेय, डॉ. भारत ठाकुर और प्रो. एम.एम. गोयल शिरकत करेंगे।अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी सम्मेलन को खास बनाएगी। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास (USA) के प्रो. सुभाष सी. चौहान ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार साझा करेंगे। शोधार्थी और विशेषज्ञ अपने शोध पत्र साझा करेंगे वहीं जॉर्जिया की ईस्ट यूरोपियन यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. Tamta Lekishvili भी इसमें शामिल होंगी।उद्घाटन के बाद तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिसमें शोधार्थी और विशेषज्ञ अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। ये सत्र ऑडी–I (साइंस ब्लॉक) और ऑडी–II में एक साथ चलेंगे। पहले दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *