Breaking News

इटावा में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ब्रेक बाइंडिंग से रुकी ट्रेन, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत


                 इटावा में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ब्रेक बाइंडिंग से रुकी ट्रेन, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

इटावा में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ब्रेक बाइंडिंग से रुकी ट्रेन, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

इटावा में एक ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण रुकने के बाद एक यात्री की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना भरथना और साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर हुई, जब धुएं के कारण दृश्यता कम थी और यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक के पास खड़े थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। इसी दौरान उसके कोच संख्या 12 और 13 के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग हो गई, जिससे तेज धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को डाउन ट्रैक पर पोल संख्या 1126/28–26 के पास रोक दिया। ट्रेन रुकने और धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए और पास की अप लाइन की ओर चले गए। इसी बीच, रेलवे कर्मचारी फायर सिलेंडर की मदद से ब्रेक बााइंडिंग ठीक करने में जुट गए, जिससे धुआं और अधिक फैल गया और आसपास कुछ भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। धुएं के कारण कम दृश्यता के बीच, अप लाइन पर तेज गति से एक अन्य ट्रेन आ गई। ट्रैक के किनारे खड़े यात्रियों को आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं लग सका और एक यात्री उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान असम के नागौर क्षेत्र निवासी दिलोवर हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर को लूप लाइन में खड़ा कर दोनों कोचों की बारीकी से जांच की गई। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। इस पूरे हादसे ने रेलवे सुरक्षा और ट्रैक पर उतरने वाले यात्रियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *