फर्रुखाबाद में थार से कुचलकर महिला की मौत, VIDEO:हैंडब्रेक न लगने से अचानक बैक हो गई, गाड़ी समेत दीवार से लड़ी महिला
![]()
फर्रुखाबाद में थार से कुचलकर महिला की मौत, VIDEO:हैंडब्रेक न लगने से अचानक बैक हो गई, गाड़ी समेत दीवार से लड़ी महिला
फर्रुखाबाद शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार को थार गाड़ी से कुचलकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरला कटियार की मौत हो गई। यह हादसा हैंडब्रेक न लगने के कारण हुआ, जिसका सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक थार को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान, बुजुर्ग महिला सरला कटियार गेट बंद कर रही थीं। हैंडब्रेक न लगे होने के कारण गाड़ी अचानक पीछे की ओर चलने लगी। थार महिला से टकराई और वह चीखने लगीं। जब तक युवक भागकर बाहर आता, तब तक महिला सड़क पार कर सामने की दीवार से जा टकराईं। थार भी दीवार से जा लगी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास में हुई। सरला कटियार इसी इलाके की निवासी थीं। युवक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि इस घटना को लेकर अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
