Breaking News

घाटमपुर में बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से मिली राहत, 40 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं; फसल को नुकसान होने की आशंका


                 घाटमपुर में बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से मिली राहत, 40 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं; फसल को नुकसान होने की आशंका

घाटमपुर में बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से मिली राहत, 40 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं; फसल को नुकसान होने की आशंका

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बाद क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में कई दिनों से तेज गर्मी और उमस बनी हुई थी। शनिवार शाम अचानक बारिश शुरू हुई और कुछ जगहों पर करीब 100 ग्राम तक के ओले गिरने की सूचना मिली। लगभग आधे घंटे तक तेज हवाएं चलती रहीं। इसके बाद भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के बाद लोग घरों की छतों पर पहुंचकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। वहीं, तेज हवा और बारिश के दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर सन्नाटा छा गया। हालांकि, खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश और ओलावृष्टि का असर पड़ने की आशंका से किसानों के चेहरों पर मायूसी देखी गई। घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांवों में ओले गिरने की सूचना मिली है। लेखपालों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है तो उन्हें दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *