Breaking News

हापुड़ में ATMS ग्रुप में ‘गुरु अविनंदन’ कार्यक्रम:शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया गया सम्मानित


                 हापुड़ में ATMS ग्रुप में 'गुरु अविनंदन' कार्यक्रम:शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया गया सम्मानित

हापुड़ में ATMS ग्रुप में ‘गुरु अविनंदन’ कार्यक्रम:शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया गया सम्मानित

हापुड़ के ए.टी.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार शाम ‘गुरु अविनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन शिक्षकों के समर्पण, उपलब्धियों और प्रतिबद्धता को सम्मानित करना था, जिन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शैक्षणिक उत्कृष्टता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि अभिषेक त्यागी ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और शिक्षक उसके सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अधिक समर्पण के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और राष्ट्र को नई दिशा मिलती है। महानिदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने भी शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बताया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा में नवाचार, संस्थागत सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अंत में, सभी अतिथियों और सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्थान के सचिव रजत अग्रवाल और महानिदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *