Breaking News

कुशीनगर में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की संदिग्ध मौत:चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप


                 कुशीनगर में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की संदिग्ध मौत:चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप

कुशीनगर में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की संदिग्ध मौत:चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण दीक्षित अपने घर में गंभीर हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बेटे-बहू पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के विवाद को लेकर उनके बड़े बेटे राघवेंद्र कुमार दीक्षित, बहू सावित्री देवी उर्फ नीतू दीक्षित और नातियों ने मिलकर उनकी पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि राघवेंद्र दीक्षित व्यवसाय के लिए अपने पिता से करीब 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीच-बचाव में हुए हमले का आरोप
मृतक के छोटे बेटे अमरेंद्र कुमार के अनुसार, घटना के दिन दोनों भाइयों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान जब उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो बड़े बेटे और उसके बच्चों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *