Breaking News

कौशांबी में युवती ने की आत्महत्या, परिजन बिना पोस्टमार्टम दफनाया:पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू


                 कौशांबी में युवती ने की आत्महत्या, परिजन बिना पोस्टमार्टम दफनाया:पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू

कौशांबी में युवती ने की आत्महत्या, परिजन बिना पोस्टमार्टम दफनाया:पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू

कौशांबी में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव का है। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (19) पुत्री स्व. मुल्ला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी की शादी अक्टूबर में होनी थी। बताया जा रहा है कि किसी बात पर बड़ी मां द्वारा डांटने के बाद लक्ष्मी घर की दूसरी मंजिल पर चली गई और फांसी लगा ली। उस समय घर के अन्य सदस्य नीचे के कमरे में सो रहे थे। लक्ष्मी के पिता मुल्ला का निधन हो चुका है। उसके दो भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। पिता की मृत्यु के बाद लक्ष्मी की मां ज्ञानमती अपने देवर रामबली के साथ रहने लगी थीं। रामबली की एक पुत्री राधा है। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित भौरा बाग में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सैनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *