वाराणसी का ऐसा मंदिर, जहां 9 देवी विराजमान, VIDEO:नागर शैली में बना है कुष्मांडा मंदिर; यहां माता दर्शन से पहले दुर्ग विनायक के आगे सिर झुकाते हैं
वाराणसी के माता कुष्मांडा देवी मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन भक्तों की भीड़ है। इस मंदिर में नौ देवी विराजमान हैं। नागर शैली में बने दुर्गा मंदिर से सटे बड़े तालाब को दुर्गा कुंड के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि ये कुंड सीधे गंगा नदी से जुड़ा हुआ है। एक समय गंगा में आई बाढ़ के कारण कुंड में इतना पानी भर गया कि अंडरग्राउंड रास्ते को बंद करना पड़ा था। इस कुंड के चारों तरफ से बना बरामदा मंदिर की शोभा को कई गुना बढ़ा देता है। मंदिर का निर्माण किसने किया? इसके पुख्ता प्रमाण तो नहीं है। फिर भी माना जाता है कि 18वीं सदी में मंदिर का निर्माण रानी भवानी ने किया था। मंदिर का शिखर काफी ऊंचा है, जो चार कोनों में विभाजित है। हर कोने में एक प्रमुख शिखर और अन्य छोटे शिखर बने हुए हैं। मंदिर का लाल रंग का है। गर्भगृह में देवी के वस्त्र गेरूआ रंग में हैं। दुर्गा मंदिर के ठीक बगल में दक्षिणी कोने में दुर्ग विनायक मंदिर जहां गणेश जी की भव्य प्रतिमा के बारे में बोला जाता है, गणेशजी देवसेना के नायक हैं। माता की रक्षा के लिए विराजमान है। जो भी भक्त माता के दरबार में आते, दुर्ग विनायक पर सीर झुकाते है। इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करिए। रिपोर्ट- तुषार राय
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply