सिटी रिपोर्टर|बेतिया जिले में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग की ओर से समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार के समीप स्वीप थीम पर आधारित रेत कला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने किया।रेत कला के माध्यम से मतदाता जागरूकता, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता सहभागिता के संदेशों को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कलात्मक पहले जन-जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं, जो लोकतंत्र के पर्व को और अधिक प्रभावशाली बनाती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान के लिए युवा,महिला व पुरुषों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए स्वीप की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिले में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसको लेकर जिला प्रशासन भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने वोटरों से अपील किया कि लोकतंत्र को मजबूत करने करने के लिए वे आगे आए। वही जिला स्वीप कोषांग की ओर से सभी मतदाताओं से 11 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन,बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज,एडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एडीएम विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण प्रकाश, स्थापना उप समाहर्ता अहमद अली, सदर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी नगमा तबस्सुम, वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह डीपीआरओ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इधर सभी प्रखंड मुख्यालयों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
https://ift.tt/lJ5QwDA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply