मेरठ के युवक की सऊदी अरब में में मौत:दम्माम में फ्लाईओवर से गिरी कार, परिवार में मचा कोहराम
मेरठ के थाना किठौर के गांव ललियाना निवासी 22 वर्षीय अमजद की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमजद मौलाना जब्बार का पुत्र था। वह सऊदी अरब के दम्माम शहर में गाड़ी चालक के रूप में काम कर रहा था। घटना देर रात की है। अमजद कुबरी शहर में गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अमजद का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply