आगरा में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग:घर का सामान जला, आधे घंटे में पाया आग पर काबू
आगरा में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर एक घर में घरेलू सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर का सामान आग से जल गया।
टेढ़ी बगिया के प्रकाश पुरम में 50 वर्षीय भगवान दास का दो मंजिला मकान बना हुआ है। मकान की दूसरी मंजिल पर उनका बेटा अमित अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह खाना बनाने की दौरान सिलेंडर खत्म हो गया तो नया सिलेंडर लगाया गया। इसी बीच रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। बहू ने जैसे ही गैस ऑन की, अचानक से चूल्हे में आग लग गई।
आग सिलेंडर तक पहुंच गई। घरवालों चीखते हुए घर से बाहर भागे। पूरे मोहल्ले के लोग घर के आसपास इकट्ठा हो गए। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पड़ोसियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गृहस्थी का कुछ सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस की तेज गंध पूरे इलाके में फैल गई थी। घर में कितने का सामान जल गया, इसका आंकलन किया जा रहा है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply