DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पंजाब की महिला पहलवान ने ड्रग के लिए बच्चा बेचा:पहले हरियाणा में 5 लाख में डील की कोशिश, फिर मानसा में पौने 2 लाख में सौदा

पंजाब के मानसा में स्टेट लेवल की एक महिला पहलवान ने नशे के लिए अपना 5 माह का बच्चा बेच दिया। उसने बच्चा उन्हीं लोगों को बेचा, जिनसे वह और उसका पति नशा खरीदते थे। आरोपी दंपती गुरमन कौर व संदीप सिंह पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में रहते थे। इन्होंने रतिया में 5 लाख में सौदा किया। यहां सफल नहीं हुए। इसके बाद दोनों पंजाब के मानसा जिले के अकबरपुर कुदाल गांव में रहने लगे। यहां एक महीने पहले अपने बेटे को 1.80 लाख रुपए में बुढलाडा के संजू व उसकी पत्नी आरती को बेच दिया। महिला पहलवान की बहन का कहना है कि संदीप ने ही उसकी बहन गुरमन को नशे के दलदल में फंसाया। बच्चा बेचकर मिले करीब पौने 2 लाख रुपए भी नशे में ही उड़ा दिए। बाद में महिला पहलवान की चेतना जागी तो उसने पुलिस थाने में शिकायत देकर बच्चा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि, बच्चे का सौदा करने के आरोप में पुलिस ने बच्चा बेचने और खरीदने वालों पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार की शाम को पुलिस ने आरोपी माता-पिता और बच्चा खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया। गुरमन कौर की बहन ने यह कहानी बताई… गुरमन कौर खुद क्या बता रही… बच्चे के सौदे पर दोनों पक्ष क्या कह रहे… यहां जानिए पुलिस ने अब तक मामले में क्या किया… थाना बरेटा में बच्चा बेचने और खरीदने वालों पर पर्चा दर्ज
गुरमन की बहन रितु वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बच्चा बेचने वाले संदीप सिंह, गुरमन कौर और बच्चा खरीदने वाले संजू व आरती के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 143(4) के तहत केस बनाया है। बुढलाड़ा के DSP सिकंदर सिंह ने बताया कि बच्चे के माता-पिता नशे के आदी हैं और पुलिस पहले भी उनका इलाज करवा चुकी है। कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद नहीं लिया बच्चा
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चे को कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद नहीं लिया गया था, जिसके कारण बाल सुरक्षा कमेटी को बच्चे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरमन कौर की बहन रितु बच्चे की कस्टडी मांग रही थी, लेकिन पुलिस ने फिलहाल बच्चे को जिला बाल भलाई कमेटी मानसा को सौंप दिया है। कमेटी ने बच्चे को मानसा के बाल घर में भेज दिया है। कानूनी प्रक्रिया तक बच्चा वहीं पर रहेगा। माता-पिता और बच्चा खरीदने वाला गिरफ्तार
बरेटा थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि जांच के बाद बच्चे की मां गुरमन कौर, पिता संदीप सिंह और बच्चे को खरीदने वाले संजू को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ बच्चों की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


https://ift.tt/FZwqEnx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *