बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:बाइक सवार दो दोस्तों में से एक की मौत, दूसरा घायल; चालक फरार

बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेहीं गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। संतोष का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया की दो युवकों को लाया गया था, उमेश कुमार ब्रॉड डेड अवस्था में था और संतोष को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर