बस्ती के असनहरा में ट्रक और डीसीएम में टक्कर:चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; ट्रक चालक फरार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र की बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे एक बड़ी दुर्घटना हुई। असनहरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। डीसीएम नरखोरिया से डुमरियागंज की तरफ जा रहा था। वहीं ट्रक असनहरा से बस्ती की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम चालक वाहन के फाटक में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत असनहरा पुलिस और 112 को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर डीसीएम का फाटक तोड़कर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को पहले सीएससी भानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच टकराए थे। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग डेढ़ घंटे तक जाम रहा। चौकी प्रभारी असनहरा शशांक कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने डीसीएम को ट्रक से अलग कर सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर