फतेहपुर में दुर्गा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु:कानपुर-प्रयागराज से आए कारीगरों ने की खास सजावट, 33 साल से सज रहा दुर्गा पंडाल
फतेहपुर में नवरात्रि के चौथे दिन मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस वर्ष जिले में कुल 2023 दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। शादीपुर नाका स्थित शुभम जागरण मंच की विशेषता है कि यहां कोई अध्यक्ष नहीं है। सभी सदस्य बराबर की जिम्मेदारी निभाते हैं। कमेटी के सदस्य संतोष श्रीवास्तव, रवि कश्यप और सुमित शर्मा ने बताया कि यह मंच 1992 से लगातार माँ भगवती का पंडाल सजा रहा है। 33 वर्षों से कानपुर से आए कारीगर प्रतिदिन माता का अलग-अलग श्रृंगार करते हैं। जोनिहा रोड पर संस्कार जागरण मंच पिछले 6 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 13 सदस्यीय कमेटी में अध्यक्ष अरुण कांत के साथ अरविंद मिश्रा, विनोद सिंह, महेश सिंह, राजेश और करन सिंह फौजी शामिल हैं। रानी कालोनी, आबू नगर, पीरनपुर मोहल्ला, राधा नगर, रानी अवंतीबाई चौराहा, रेलवे स्टेशन और आवास विकास में भी पंडाल सजाए गए हैं। इस वर्ष कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ से आए कारीगरों ने पंडालों की सजावट की है। रात्रि जागरण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply