DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देव छठ मेले में स्काउट-गाइड देंगे सेवा

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद कार्तिक छठ महापर्व को लेकर देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की टीम भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार के नेतृत्व में कुल 525 स्काउट और गाइड सदस्य देव पहुंच चुके हैं। ये सभी चार दिवसीय छठ महोत्सव के दौरान सेवा शिविर लगाकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। श्रीनिवास कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड की यह टीम 25 अक्टूबर यानी नहाय-खाय से लेकर 28 अक्टूबर तक देव छठ मेले में लगातार ड्यूटी पर रहेगी। सभी सदस्य जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हैं, जिन्हें पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा में प्रभावी सहयोग दे सकें। स्काउट-गाइड सदस्य देव मेला क्षेत्र में थाना मोड़ से लेकर सूर्य मंदिर और सूर्यकुंड तालाब तक पूरे रास्ते में सक्रिय रहेंगे। उनका प्रमुख कार्य रास्ता नियंत्रण, श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देना, और सूर्य मंदिर परिसर व गर्भगृह में व्रतियों को सहायता प्रदान करना होगा। विशेष रूप से सूर्यकुंड तालाब के आसपास स्काउट-गाइड यह सुनिश्चित करेंगे कि भीड़भाड़ में किसी को धक्का-मुक्की या असुविधा न हो और जल में किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न बने। इसके अलावा, स्काउट-गाइड टीम उन श्रद्धालुओं की भी मदद करेगी जो भीड़ में भटक जाते हैं। ऐसे लोगों को उनके परिजनों से मिलाने और उन्हें सुरक्षित स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी स्काउट-गाइड निभाएंगे। टीम का एक विशेष दल पॉकेटमारी और चोरी जैसी घटनाओं से सतर्क रहेगा ताकि छठ व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्रद्धा और आस्था की रक्षा का माध्यम है सेवा जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड की यह सेवा केवल व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छठ व्रतियों की श्रद्धा और आस्था की रक्षा का एक माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी श्रद्धालु या व्रती किसी तरह की कठिनाई का सामना न करे। सभी सदस्य अनुशासन, सहयोग और सेवा की भावना से काम करेंगे।सेवा शिविर के संचालन में शुभम कुमार, लव कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शत्रुंजय कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, शिल्पा कुमारी, खुशी कुमारी, स्मृति कुमारी, अंशु कुमारी, आयुष कुमार, अभय कुमार और प्रियंका कुमारी सहित कई अन्य स्काउट-गाइड सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।जिला प्रशासन ने भी स्काउट-गाइड की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें देव छठ महोत्सव का अभिन्न अंग बताया है।


https://ift.tt/WDfA5wd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *