रामलीला मे आज राम जन्म, मुनि आगमन:राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामलीला में मंचन देखक दर्शक भाव विभोर हुए
गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन रामलीला समिति की ओर से चल रही श्री रामलीला में बुधवार की रात श्रीराम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध, सुबाहु मारीच वध का शानदार मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला में दूसरे दिन रामजन्म से ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन में कलाकारों ने राम जन्म की कथा का ऐसा मंचन किया, जिसे देख दर्शक खुद ऐसा महसूस कर रहे थे मानो वह खुद दशरथ के महल में सभी को राम जन्म की बधाईयां दे रहेे हों। भगवान राम का जन्म हुआ जैसे ही भगवान राम का जन्म होता वैसे ही पूरे पंडाल में भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशाल्या हितकारी आदि शब्दों से गूंजने लगा। दूर-दूर तक राम के नाम के जयकारे गूंजने लगे। मंचन में कलाकारों ने भगवान शिव का माता कौशल्या के साथ संवाद और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों के नामकरण करने की कथा का मनोहारी मंचन किया। इसके बाद गुरू विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को शिक्षा दीक्षा के ले जाने की कथा और यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का व सुबाहु के वध की कथा को दर्शाया। विश्वामित्र जब यज्ञ करने लगते हैं तब मारीच और सुबाहु अपने साथियों के साथ यज्ञ पर धावा बोलते हैं। इस पर भगवान राम उसको एक बाण से सौ योजन पार पहुंचा देते हैं। इसके बाद राक्षस सुबाहु का भी वध कर देते हैं। यह रहे मौजूद इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के संरक्षक राकेश त्यागी, तेजवीर त्यागी, पंकज भारद्वाज, पार्षद सुमन लता पाल, अंकित गुप्ता, अनिल तोमर, अनिल शर्मा, दीपक सहलोत, अंकित गुप्ता, नरेश सिरोही, मनोज अग्रवाल, रूपक चौधरी, राहुल ढाका, अभिषेक शर्मा, अतुल त्यागी, राजीव तोमर, भूरी सिंह, अरविंद भारद्वाज, कैप्टेन सचिन शर्मा, कुश त्यागी, रवींद्र कुमार गर्ग और अन्य रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply