शेखपुरा में पुलिस सप्ताह को लेकर रैली-प्रभात फेरी:स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक, 27 फरवरी तक चलेंगे कार्यक्रम

शेखपुरा जिले में पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली तथा प्रभात फेरी निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों, अभिभावकों और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर नारे लगाए। जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही
पुलिस सप्ताह का आयोजन 22 फरवरी, रविवार से शुरू हुआ है और यह 27 फरवरी, शुक्रवार तक चलेगा। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करना तथा लोगों को पुलिस की भूमिका और कार्यशैली से अवगत कराना है। इस दौरान खेलकूद, वाद-विवाद और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
करंडे थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल करंडे में पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति पर वाद-विवाद तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के निर्देशों के आलोक में जिले के सभी थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूली बच्चों, गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।


https://ift.tt/9Qrvd3h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top