किशनगंज से होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें:लालकुंआ जक्शन के लिए 5 मार्च से शुरुआत, कुल 8 ट्रिप, 18 कोच रहेंगे शामिल

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने होली के त्योहार के मद्देनजर किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन पहली बार इस रूट पर चलेगी, जिससे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को नैनीताल, हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में यात्रा करने में सुविधा होगी। ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन लालकुआं जंक्शन पर दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं से प्रत्येक शुक्रवार को रात 8:40 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 2:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक कुल 8 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। सीतापुर होते हुए लालकुआं तक जाएगा
इस ट्रेन का रूट किशनगंज से शुरू होकर अलूआबारी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, गोंडा और सीतापुर होते हुए लालकुआं तक जाएगा। ठाकुरगंज स्टेशन पर लोको रिवर्सल के कारण 25 मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 5 एसी कोच और 7 स्लीपर कोच शामिल हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं, जिनमें किशनगंज-लालकुआं रूट की यह ट्रेन प्रमुख है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे त्योहार के समय अधिक मांग के कारण जल्द से जल्द टिकट बुक करें। टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।


https://ift.tt/zmZob0B

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top