भूसा घर से 5 लाख की विदेशी शराब जब्त:सहरसा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तस्कर भागा

सहरसा में मद्यनिषेध और उत्पाद विभाग ने बिहरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक भूसा घर से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की। हालांकि, मुख्य कारोबारी छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहरा थाना अंतर्गत नारायणपुर नरहा टोला (वार्ड नं. 01) में शराब की बड़ी खेप उतारी गई है। इस सूचना के आधार पर टीम ने गांव के बिरेन यादव के पुत्र पंकज कुमार के ठिकाने पर दबिश दी। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये पंकज कुमार के घर के पास स्थित भूसा घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब मिली। मौके से कुल 840 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 305.640 लीटर है। बाजार में इस बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी पंकज कुमार को पुलिस की भनक लग गई। वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी इस छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार और एएसआई अविनाश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्त पंकज कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को माननीय न्यायालय में भेजा जा रहा है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।


https://ift.tt/CQUDb8g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top