कन्नौज के समधन कस्बे के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में फर्रुखाबाद जिले के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल से घर वापस लौट रहा था, तभी उसकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे के पास हुई। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी दिलशाद (30) अपनी बाइक से गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के दारासराय गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। रविवार शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। समधन कस्बे के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसी। तेज रफ्तार टक्कर से दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर समधन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायल दिलशाद को गुरसहायगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दिलशाद के परिजन और ससुराल के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि मृतक दिलशाद की छह महीने की एक बेटी है। घटना के बाद से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/XDt4hxT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply