DniNews.Live

अलीगढ़ में कारोबारी पर हमला:हवाला और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े हैं आरोपियों के तार, ATS को सौंपी जा चुकी है जांच


                 अलीगढ़ में कारोबारी पर हमला:हवाला और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े हैं आरोपियों के तार, ATS को सौंपी जा चुकी है जांच

अलीगढ़ में कारोबारी पर हमला:हवाला और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े हैं आरोपियों के तार, ATS को सौंपी जा चुकी है जांच

​अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाहबाद में दुकान पर कपड़े टांगने के विवाद में पड़ोसी दुकानदार भाइयों ने मिलकर लाठी–डंडों और ईंट से कारोबारी युवक पर हमला बोल दिया। सिर में डंडा लगने से कारोबारी वहीं लड़खड़ाकर गिर गया। थोड़ी ही देर में उसे खून की उल्टियां होने लगीं। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गंभीर हालत में युवक शाकिब को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर हवाला और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। कई बार साक्ष्यों सहित आरोपियों की शिकायत उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच चुकी हैं। फर्जी पासपोर्ट और दुबई कनेक्शन का मामला सामने आने पर एटीएस ने भी कुंडली खंगाली है। कपड़े टांगने को लेकर विवाद शाकिब की शहंशाबाद नाला रोड पर कपड़े की दुकान है। इनके ही बराबर में अकील और उसके भाइयों की दुकान है। रियाज खान ने बताया कि शाकिब अपनी दुकान के आगे प्रचार के लिए हैंगर पर कपड़े टांगता है। आरोपी इसका विरोध करते हैं। उनका कहना है कि शाकिब के कपड़े टांगने के कारण उनकी दुकान दिखाई नहीं देती है। दोपहर में 12 बजे किया हमला रियाज खान का आरोप है कि बुधवार दोपहर 12:00 बजे कपड़े टांगने के विवाद में पांचों भाइयों ने शाकिब पर हमला बोल दिया। शाकिब के सिर में डंडा मारा, जिससे वह लड़खड़ा कर वहीं पर गिर गया। आरोपियों ने ईंट से भी हमला बोला। आरोप लगाया कि पहले भी मारपीट कर चुके थे, लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की। इससे पहले 22 और 23 फरवरी को भी दुकान में घुसकर मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। तस्करी की डीआईजी से भी हुई शिकायत आरोपियों के खिलाफ साल भर पहले से देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें की जा चुकी हैं। आरोप है कि ये नाम बदलकर विदेश यात्रा करते हैं। आरोप है कि अन्य नामों से फर्जी पासपोर्ट बनवा रखे हैं। ​सोने और ड्रग्स की तस्करी ये लोग दुबई, बैंकॉक, चीन, सऊदी अरब और कंबोडिया से सोना-चांदी और ड्रग्स की तस्करी के कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं। भारत में सोने को कपड़ों में केमिकल की मदद से पेस्ट कर लाया जाता है। इससे आसानी में पकड़ में नहीं आता है। शिकायतकर्ता ने इसके साक्ष्य भी अधिकारियों को सौंपे हैं। पाकिस्तान तक जाता है हवाला का पैसा गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनका पैसा हवाला के जरिए पाकिस्तान तक जाता है और इनके तार बांग्लादेश व मुंबई के माफिया से जुड़े हैं। इस मामले की जांच एसपी क्राइम ममता कुरील भी कर रही हैं। ATS को केस किया था ट्रांसफर सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह और तस्करी के मामले की शिकायत आई थी। देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण जांच ATS को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि हमला करने के मामले में दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *