रामेश्वरम धाम में विष्णु महायज्ञ का पांचवां दिन:राम जन्मोत्सव पर उमड़ी भीड़, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे

धरहरा प्रखंड के रामेश्वरम धाम, जसीडीह में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को विशेष उत्साह देखा गया। रात्रि लगभग 8 बजे प्रवचन कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। अयोध्या से आईं कथा वाचिका इंदुमति ने भगवान श्रीराम के अवतरण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भी अधर्म बढ़ता है, भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। इंदुमति ने राम जन्मोत्सव को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों का उत्सव बताया। यज्ञाचार्य डॉ. माधव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। प्रवचनकर्ता कमल नयन दास ने कहा कि रामकथा और महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे लोगों में नैतिकता और सदाचार की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर रामेश्वरम राम, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राजा यादव, नीरज यादव, सरपंच अशोक मंडल और समाजसेवी वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति के अनुसार, राम जन्मोत्सव के अवसर पर आज विशेष पूजन, महाआरती और भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा।


https://ift.tt/jhc5Aa3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top