भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर की अफवाह के चलते एक युवक भीड़ के गुस्से का शिकार होने से बाल-बाल बचा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित निकाला गया। यह घटना उस समय हुई जब एक युवक अपने बच्चे को लेकर घर जा रहा था। अचानक बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और युवक को घेर लिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत युवक और उसके बच्चे को भीड़ से निकालकर अपनी हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अपने परिवार से परेशान होकर अपने घर लौट रहा था। उसने स्पष्ट किया कि वह अपने ही बेटे को लेकर जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। आरपीएफ ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच कर रही है।
https://ift.tt/AN9tCZF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live