धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में गंगा नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक जय कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। रविवार दोपहर करीब एक बजे दियारा की ओर जाने के दौरान युवक अचानक गहरे पानी में समा गया था। घटना के 28 घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी तलाश जारी है। सोमवार सुबह नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मोटरबोट और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीण भी छह से सात नावों के साथ नदी में लगातार खोजबीन करते रहे। वहीं खगड़िया से बुलाए गए गोताखोरों ने भी शाम छह बजे तक पानी में उतरकर तलाश की, परंतु युवक का कोई पता नहीं चल सका। युवक का सुराग न मिलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीण उदय सिंह ने जिला प्रशासन से खोज अभियान में तेजी लाने और अतिरिक्त संसाधन लगाने की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जब तक युवक का पता नहीं चलता, तब तक सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। युवक के परिजनों का हाल बेहाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
https://ift.tt/xWlI1TN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live