थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरीपुरा में रविवार को एक दिव्यांग युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बरीपुरा निवासी 35 वर्षीय मोनू शर्मा पुत्र रामचरन के रूप में हुई है। मोनू हाथ-पैरों से दिव्यांग थे। वह शनिवार को घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। देर रात तक कोई जानकारी न मिलने पर उनके भाई प्रेमशंकर और परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार को परिजन जब यमुना नदी की ओर पहुंचे, तो मोनू का शव वहां पड़ा मिला। शव के दोनों पैर नदी में थे, जबकि धड़ बाहर था। प्रारंभिक अनुमान है कि जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/92BXMqi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply