प्रयागराज मंडल में टिकट चेकिंग का बड़ा अभियान:रेलवे ने 2.36 करोड़ जुर्माना वसूला, 20 दिन में 37 यात्री पकड़े गए बिना टिकट हजार
यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए प्रयागराज मंडल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 1 से 20 सितंबर, 2025 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 37,638 यात्रियों को प्रभारित कर उनसे 2,36,51,460 का जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में 19,748 बिना टिकट यात्रियों से 1,52,66,680/ 16,102 अनियमित यात्रियों से 81,34,860 तथा 1,788 अनबुक्ड लगेज के मामलों से 2,49,920 की वसूली की गई। अभियान के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्रियों को पकड़ा गया। प्रयागराज जंक्शन पर 8,362 यात्रियों से 56,32,185 वसूला गया, जबकि कानपुर सेंट्रल पर 8,351 यात्रियों से 55,94,440 का जुर्माना लिया गया। प्रयागराज छिवकी स्टेशन से 4,106 यात्रियों से 27,65,520 वहीं टूंडला जंक्शन से 4,958 यात्रियों से 34,42,540 वसूला गया। इसके अलावा अलीगढ़ जंक्शन पर 3,924 यात्रियों से 23,14,290 सूबेदारगंज स्टेशन पर 1,381 यात्रियों से 8,99,475 और मिर्जापुर स्टेशन पर 757 यात्रियों से 4,26,475 जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन का कहना है कि ये अभियान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने की दिशा में जागरूक करने के लिए चलाए जाते हैं। साथ ही मंडल अपने यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षित यात्रा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रयागराज मंडल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलगाड़ी व परिसर में गंदगी फैलाने से बचें। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों का सम्मान और उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply