AI समिट में प्रदर्शन…ग्वालियर से दो और युकां नेता गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई, सोशल मीडिया पर आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं।इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया है। देखिए AI समिट में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवक कांग्रेस ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। इन्हीं वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस युवक कांग्रेस के नेताओं की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/yOcXbIx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top