बसंतपुर में कचरे का ढेर हटाने का काम शुरू:नगर प्रशासन की टीम काम में जुटी, राहगीर बोले- दुर्गंध से मिलेगी मुक्ति

सुपौल के वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 6 में सुपौल-अररिया बसमतिया सड़क के किनारे से कचरे का ढेर हटाने का काम में नगर प्रशासन की टीम जुट गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसके हटने से इसकी वजह से फैल रही दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। राहगीर थे परेशान यह कचरे का ढेर बसमतिया सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ था। इससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग कई सालों से इस कचरे के ढेर को हटाने की मांग कर रहे थे। कार्यपालक अभियंता ने क्या कहा ? इस समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों सामान्य बोर्ड की बैठक में कचरा उठाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उस समय इस पर सहमति नहीं बन पाई थी। कार्यपालक अभियंता देवर्षि रंजन ने बताया कि नगर पंचायत ने नए कचरा डंपिंग स्थल के लिए जमीन खरीद ली है। वर्तमान में, दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी की मदद से इस कचरे को नए डंपिंग स्थल पर ले जाया जा रहा है।


https://ift.tt/TNdMVf0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top