आरा में तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी:टाउन थाना फीडर के मेन लाइन में मेंटेनेंस का काम होगा; जर्जर तार-पोल की मरम्मती होगी

आरा में आज(23 फरवरी 2026) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। पुलिस लाइन GIS के अंतर्गत टाउन थाना फीडर से सुबह 7:30 बजे से सुबह 10:30 तक बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मेंटेनेंस और मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। इन इलाकों में कटेगी बिजली टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपीबाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शाहिद भवन, महावीर टोला, पार्क-भय्यू के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहेगी।


https://ift.tt/AYnOS0U

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top