सहरसा अंकित हत्याकांड मामला, पीड़ित के घर पहुंचे RJD विधायक:MLA डॉ. गौतम कृष्ण ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की मांग की

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड संख्या 35 निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार निराला का बेटा अंकित आनंद (13) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बीते 18 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण पटना से सहरसा पहुंचे। रविवार रात को उन्होंने सीधे पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ”यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई” विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। विधायक ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा संदेश देना आवश्यक है, ताकि भविष्य में अपराधी ऐसी वारदातें न कर सकें। डॉ. कृष्ण ने यह भी बताया कि वे स्वयं इस मामले की लगातार निगरानी करेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे विधानसभा में उठाएंगे। स्कूल से घर लौटने समय बदमाशों ने गोली मार दी बीते 18 फरवरी को अंकित आनंद स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को समर्थन मिला है। स्थानीय लोगों में यह संदेश गया है कि इस मामले में परिवार को समाज और जनप्रतिनिधियों का साथ प्राप्त है।


https://ift.tt/I7uY1Sg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top