औरंगाबाद में आज 9 घंटे तक बिजली कटेगी:न्यू एरिया चित्तौड़गढ़ में सप्लाई बाधित रहेगी; पेड़ों की छंटाई और जर्जर तार-पोल को ठीक किया जाएगा

औरंगाबाद जिले में आज(23 फरवरी 2026) अलग-अलग इलाकों में 9 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर 11 केवी साउथ फीडर से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। न्यू एरिया चित्तौड़गढ़ नगर इलाके में मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोल को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा कुटुंबा प्रखंड में भी मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता प्रिय कंचन कुमार निराला ने बताया कि औरंगाबाद से अंबा तक आने वाली 33,000 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य होना है। जिसके चलते शटडाउन का निर्णय लिया गया है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


https://ift.tt/nPezLVx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top