बांका में मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा में जारी:CCTV से मॉनिटरिंग, छठे दिन इंग्लिश की पेपर

बांका में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जिले के 34 केंद्रों पर कुल 29,489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकल-मुक्त और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई है। यह परीक्षा 25 फरवरी को ऐच्छिक विषय के साथ समाप्त हो जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच अनिवार्य की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन के निर्देशानुसार, परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति है। 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पहली पाली के छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली के छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर, सभी परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त वर्जित है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सीसीटीवी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के कारण मैट्रिक परीक्षा को पूरी तरह कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।


https://ift.tt/neZOm9S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top