कटिहार में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर रविवार देर रात डंडखोरा प्रखंड के दास टोला में हड़कंप मच गया। अफवाह के चलते सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर संदिग्धों की तलाश में निकल पड़े, जिससे एक किसान की सरसों की फसल बर्बाद हो गई। देर शाम गांव में बच्चा चोरों के घूमने की खबर फैलते ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर आ गए। वे टॉर्च और मोबाइल लेकर खेतों, खलिहानों और सुनसान जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की खोजबीन करने लगे। महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल इस अफवाह के कारण महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि गांव के बाहरी इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति को घूमते देखने के बाद बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा फैल गई। हालांकि, काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। बाद में कुछ समझदार ग्रामीणों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। डंडखोरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे थाने को दी जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। थाना अध्यक्ष ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का भी आग्रह किया।
https://ift.tt/FpJ5Tnu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live