दरभंगा में आज(23 फरवरी 2026) अलग-अलग इलाकों में छह घंटे तक शटडाउन रहेगा। मेंटेनेंस वर्क को लेकर रामनगर ग्रिड अंतर्गत 33 केवी पंडासराय फीडर से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान लहरी टोला क्षेत्र में जर्जर तार को बदला जाएगा। 11 केवी जनरल फीडर की लाइन सिविल एसडीओ आवास के पास जंपर खोलकर चालू रखी जाएगी, हालांकि इससे जुड़े कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पंडासराय और खाजा सराय क्षेत्र में इसका असर होगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुराने और जर्जर तारों को हटाकर नई क्षमता के अनुरूप तार लगाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या में कमी आएगी। इसके अलावा हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी लाइन में तार बदला जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसायों, दुकानों, जलापूर्ति व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
https://ift.tt/t7LBrOR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live