मानपुर|मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग शादी-ब्याह में भी निश्चिंत होकर वाहन खड़ा नहीं कर पा रहे। ताजा घटना 20 फरवरी की रात की है, जिसने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिकहर मोड़ स्थित रॉयल होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी वीरेंद्र सिंह की बाइक चोरों ने उड़ा ली। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बाइक (जेएच 11 ए डब्ल्यू 3074) होटल के बाहर खड़ी की थी। समारोह समाप्त होने के बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बाइक लिफ्टर गिरोह बेखौफ सक्रिय है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद न तो गश्ती तेज हुई है और न ही किसी गिरोह का पर्दाफाश हो सका है।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply