DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

थारु महोत्सव मेला समिति में शामिल सहयोगियों को किया गया सम्मानित

थारु महोत्सव मेला समिति को सम्मानित किया गया। भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ भारतीय थारु कल्याण महासंघ के संघ भवन में थारु महोत्सव मेला समिति एवं मेला व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता थारु महोत्सव मेला समिति के संयोजक प्रोफेसर डॉ. शारदा प्रसाद एवं संचालन ऑडिटर दृग नारायण प्रसाद ने किया। डॉक्टर शारदा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष आयोजित थारु महोत्सव मेला सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी समितियों और संगठनों का सराहनीय सहयोग रहा। विशेष रूप से थारु आदिवासी युवा संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार महतो ने कहा कि थारु महोत्सव मेला में पुलिस प्रशासन और थारु आदिवासी युवा संघ का संयुक्त योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। महासंघ के संरक्षक दीपनारायण प्रसाद, विन्देश्वर कुमार, बलीराम प्रसाद, सचिव दिवाकर काजी, रमेश कुमार, परमेश्वर काजी, दीपनारायण काजी, महेश्वर काजी, अशोक कुमार, शंभू नाथ राय, मनबहाली प्रसाद, खूबलाल बडघड़िया, कृष्ण मोहन प्रसाद, बंशराज प्रसाद, रामेश्वर काजी, धीरज कुमार , दिग्विजय कुमार राणा, बालकृष्ण प्रसाद, बेतिलाल प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद आदि मौजूद रहे।


https://ift.tt/pDnkdRS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *