DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चिंतन दिवस पर बेडेन पावेल को श्रद्धांजलि

अरवल|भारत स्काउट और गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल के जन्मदिन पर जीए उच्च विद्यालय स्थित स्काउट-गाइड कार्यालय में चिंतन दिवस समारोह हुआ। अध्यक्षता जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने की। उर्दू मध्य विद्यालय पैनाठी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, मध्य विद्यालय बेलखारा के प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा तथा प्लस टू उच्च विद्यालय अईयारा के प्रधानाध्यापक सह जिला सचिव संजीत कुमार ने उद्घाटन किया। जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि 22 फरवरी 1857 को जन्मे बेडेन पावेल ने स्काउटिंग की स्थापना कर युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर गाइड कैप्टन आराध्या कुमारी, पूजा कुमारी, अनु कुमारी, ज्योति कुमारी आदि मौजूद थीं।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *