भास्कर न्यूज | शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के नौआ पोखर गांव वार्ड 14 में रविवार को डिहवार बाबा एवं महावीर जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत 101 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। लाल पीले पारंपरिक परिधानों में सजी कन्याएं गाजे बाजे के साथ परशुराम गांव स्थित बड़ी पोखर पहुंचीं, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचे और विधि विधान से कलश स्थापना की गई।पंडित धीरज शास्त्री, किशन झा एवं मुरारी झा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया गया। यज्ञ मंडप में पूरे धार्मिक विधि विधान से डिहवार बाबा एवं महावीर जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य यजमान के रूप में मानिक यादव एवं उनकी धर्मपत्नी ने सभी अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन रविवार से बुधवार सुबह तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, अष्टयाम महायज्ञ एवं नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालु ‘जय सीताराम, सीताराम, सीताराम, जय सीताराम’ महामंत्र के जाप में लीन नजर आए। आसपास के विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भक्ति गीतों के साथ साथ पारंपरिक और फिल्मी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार से बुधवार तक प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें धर्मगुरुओं द्वारा सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष लाल यादव, सचिव सुंदर यादव, राजेंद्र यादव आदि जुटे रहे।
https://ift.tt/LdOrjwk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply