सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर मंडल कारा, समस्तीपुर में बिहार यूथ फेडरेशन समस्तीपुर और ब्लड बैंक सदर अस्पताल के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कारा पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा द्वारा रक्तदान करके किया गया। इस अवसर पर कारा चिकित्सक डॉ हेमन्त कुमार सिंह, डॉ स्वेता, चिकित्सा पदाधिकारी ब्लड बैंक, सदर अस्पताल समस्तीपुर उपस्थित थे। अन्य उपस्थित लोगों में मनोज सिंह जेलर, कंचन कुमारी सहायक जेलर, बिहार यूथ फेडरेशन के मो तमन्ना खान, वसीम अहमद थे।
https://ift.tt/JZyAqz4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply