DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज

पकरीबरावां | स्व.जुल्फकार अली भुट्टो राईस प्रीमियर लीग 2026 जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा। फाइनल मुकाबला पकरीबरावां के दोस्तली बीघा एवं काशीचक के बिरनामा के बीच होगा। आयोजक बहादुर मलिक, शेरू मलिक, शादाब इमाम, इंजीनियर जाहिद मलिक एवं महताब मलिक ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, रविकांत पूनम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.रविकांत उर्फ अजय सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ.मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार, पकरीबरावां के थानाध्यक्ष रंजन चौधरी आदि होंगे। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रुपए एवं बड़ा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उप विजेता टीम को 50 हजार रुपए एवं बड़ा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *