सिटी रिपोर्टर | नवादा अहिंसा एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदविहार करते हुए दिगम्बर जैन संतों का जत्था शनिवार को गोणावां स्थित श्री गोणावां जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पहुंचा। यह स्थल जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के प्रथम शिष्य गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण एवं ज्ञान भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के प्रभावक शिष्यों के रूप में उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद के नेतृत्व में युगल मुनि श्री 108 शिवानंद जी महाराज, प्रश्मानंद जी महाराज, सदानंद जी महाराज एवं शुद्धानंद जी महाराज सहित कुल पांच संतों ने क्षेत्र में विराजमान जिनेंद्र प्रभु की प्रतिमाओं का श्रद्धा-भक्ति के साथ दर्शन-वंदन किया। संतों ने आहारचर्या के उपरांत सामायिक कर आध्यात्मिक साधना की।इसके बाद संतों ने गोणावां स्थित जैन जल मंदिर में गौतम गणधर स्वामी की कैवल्य ज्ञान भूमि के दर्शन किए। संध्या समय मुनि संघ झुमरीतिलैया के लिए मंगलविहार कर गया। गोणावां से प्रस्थान के दौरान पदयात्रा में जैन समाज के प्रतिनिधि व पावापुरी के महामंत्री दीपक जैन, मनोज कुमार जैन, श्रुति जैन, मिंटू जैन तथा रौशन जैन सहित स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे। दीपक जैन ने बताया कि संतों का जत्था पटना से पावापुरी स्थित भगवान महावीर की निर्वाण स्थली एवं प्रथम साधना स्थली, कुंडलपुर व राजगृह होते हुए गोणावां पहुंचा था।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply