मुरलीगंज (मधेपुरा)| मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 7 स्थित सत्संग विहार आश्रम में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्मोत्सव मनाया गया। दिनभर भक्ति, सत्संग और विभिन्न धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी रहा। महोत्सव की शुरुआत एक शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर हरिद्वार चौक, गोल बाजार, काशीपुर, मस्जिद चौक, गौशाल चौक, दुर्गा चौक, हाट बाजार और शांतिनगर होते हुए वापस आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु दिव्य हंस वाहन पर ठाकुर जी के चित्र के साथ शामिल हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन और वंदे पुरुषोत्तम” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। मधेपुरा | कोसी अंचल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को नई दिशा देने वाले यूवीके कॉलेज कड़ामा-आलमनगर के संस्थापक-प्रधानाचार् य तथा श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय उदाकिशुनगंज के संस्थापक डॉ. माधवेंद्र झा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार सरकार में उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. फिरोज मंसूरी गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. मंसूरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. माधवेंद्र झा का जीवन शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के उच्च आदर्शों का प्रतीक था। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक प्रतिबद्धता एवं सामाजिक समर्पण के माध्यम से कोसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
https://ift.tt/d3JliKQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply