जू एवं नेचर सफारी के लिए मिलेंगी 20 बसें और, टिकटें भी होंगी दोगुनी

भास्कर इनसाइट राजगीर नेचर और जू सफारी की टिकट क्षमता को दोगुनी कर दी गई। अब हर दिन एक हजार की जगह दो हजार पर्यटक यहां सैर कर सकेंगे। पर्यटकों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए 10 ‘सेल्फ टिकट कियोस्क’ भी लगाए जाएंगे। जहां लोग स्वयं बटन दबाकर और भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। इससे टिकट नहीं मिलने की शिकायत दूर होगी। एसीएस आनंद किशोर ने बताया कि पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए टिकट जारी करने की क्षमता दोगुनी की गयी है। इसी के हिसाब से संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। सफारी घुमाने के लिए कम से कम 20 अतिरिक्त बसें खरीदी जाएगी। इसके लिए जल्द ही राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। राजगीर के पर्यटन क्षेत्र में जल्द ही कई नए आयाम जुड़ेंगे। पर्यटक सुविधाओं का विस्तार होगा। यहां आने वाले पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले और एक यादगार अनुभव हो, इसके लिए वन एवं पर्यावरण विभाग बड़ी तैयारी में जुटा है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने इसके लिए राजगीर में संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर योजनाओं पर अमल करने की रणनीति बनायी। बैठक में डीएफओ राजकुमार एम., जू सफारी के डायरेक्टर रामसुंदर एम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। अभी ऑनलाइन एक बार में छह टिकट की ही बुकिंग होती है। एसीएस ने बताया कि जल्द ही बल्क बुकिंग की भी सुविधा होगी। इसके अलावा सफारी परिसर में 100 लोगों का वेटिंग जोन बनेगा। बस की संख्या बढ़ेगी तो सड़क की चौड़ाई भी बढ़ेगी। सफारी घूमने के लिए टॉय ट्रेन चलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। नए जानवर को भी देख सकेंगे लोग जू सफारी में लोग गैंडा, चिंकारा, गौर सहित और भी कई तरह के वन्य जीवों को खुले में भ्रमण करते देख सकेंगे। यहां गैंडा व लायन वीडिंग सेंटर के लिए बात चल रही है। वर्ड एवियरी में और भी किस्मों की पक्षियां मंगाई जाएगी। सुधरेगा नेटवर्क, मिलेगी वाईफाई की सुविधा राजगीर सफारी सहित राजगीर के कई जगहों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या होती है। एसीएस ने बताया कि नेटवर्क के लिए टावर की व्यवस्था होगी। वाईफाई की सुविधा मिलेगी। नेटवर्क सुधार के लिए सभी मोबाइल ऑपरेटरों के साथ जल्द ही बैठक कर टावर लगाने का निर्देश दिया जाएगा। सफारी के बसों पर एलईडी लगाई जाएगी। इन योजनाओं पर भी काम कर रहा विभाग
{पहाड़ों पर गाइडेड ट्रैकिंग का प्रस्ताव मांगा गया है। नाइट हॉल्ट की भी व्यवस्था होगी। {टूरिस्ट व्हीकल की खरीद होगी। {पहाड़ों पर ले जाने वाले डोलियों का रजिस्ट्रेशन होगा। इनके मालिक को वर्दी, ट्रेनिंग मिलेगा। {वैभारगिरी पर्वत पर गाइडेड टूर शुरू होगा। {पटना में टूर ऑपरेटरों की मार्च में बैठक होगी, ताकि राजगीर नेशनल टूर पैकेज में शामिल हो। {सफारी परिसर में दो एटीएम लगेगा। {वेणुवन में रात 9 बजे तक लोग भ्रमण कर सकेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। क्लिप वॉक की योजना पर भी किया जा रहा विचार ग्लास ब्रिज पर घूमने वालों की भीड़ देखते हुए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा है। आनंद किशोर ने बताया पहाड़ से सटे क्लिप वॉक की व्यवस्था पर चर्चा हो रही है। अंतिम निर्णय राज्य सरकार ही लेगी। लोग इस पर ग्लास ब्रिज से भी ज्यादा रोमांच का अनुभव कर सकेंगे। यह भारत का पहला क्लिप वॉक होगा।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top