पटना|पेंशन और वेतन के भुगतान में देरी को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों में नाराजगी है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कहा कि दो महीने से पेंशनधारियों को राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। रविवार को संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों का कहना है कि त्योहार के समय भुगतान में देरी से उनके परिवारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर होली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षकों का आक्रोश और बढ़ेगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अन्य अधिकारियों से बात की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। शिक्षक संघ ने मांग की है कि पेंशन और फरवरी का वेतन अगले चार दिनों के भीतर जारी किया जाए, ताकि शिक्षक सम्मानपूर्वक होली मना सकें।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live