मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। सीएम ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपए का चेक और अंगवस्त्र प्रदान किया। वैभव को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार के एक बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी भी रहे।
https://ift.tt/6IZhfQm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live