जिस लेन में ज्यादा गाड़ियां, उसे पहले ग्रीन सिग्नल देगा एआई कैमरा

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ेगा, सिग्नल को भी नियंत्रित करेगा
राज्य की चारों स्मार्ट सिटी — पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर — में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए एडेप्टिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ेंगे, बल्कि ट्रैफिक सिग्नल को भी नियंत्रित करेंगे। बेंगलुरु, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली, विशाखापट्टनम, हैदराबाद और गुरुग्राम समेत देश के कई बड़े शहरों में ये कैमरे पहले से लगे हैं और इनके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इन शहरों का अध्ययन करने के बाद बिहार में भी इन्हें लगाने का निर्णय पुलिस मुख्यालय ने लिया है। पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेज दिया है। संबंधित शहरों में कैमरे लगाने के लिए सर्वे भी पूरा हो चुका है। परिवहन विभाग से मंजूरी मिलते ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पटना में 28 स्थानों पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रणाली वाहनों के दबाव का विश्लेषण कर सिग्नल टाइमिंग तय करेगी। यदि किसी चौराहे पर एक दिशा में वाहनों की संख्या कम होगी, तो पहले से निर्धारित समय से पहले ही सिग्नल बदल जाएगा। इससे ट्रैफिक पोस्ट पर वाहनों को अनावश्यक रूप से अधिक देर तक नहीं रुकना पड़ेगा और चौराहों पर यातायात की गति सुधरेगी। ट्रैफिक में सुधार होगा, हादसों में कमी आएगी इन कैमरों के लगने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञ टीम ने देश के कई शहरों में इसका अध्ययन किया है। परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिन चौक-चौराहों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, वहां कम समय तक रुकना होगा।
— सुधांशु कुमार, एडीजी (ट्रैफिक), बिहार इस कैमरे के लाभ 14 तरह की गलतियां पकड़ेंगे, चालान भी काटेंगे ये कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी कैमरों से अलग हैं। ये केवल रिकॉर्डिंग नहीं करते, बल्कि रीयल-टाइम में ट्रैफिक की स्थिति का विश्लेषण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों का स्वत: ई-चालान भी जारी करते हैं। ये हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग सहित 14 प्रकार के उल्लंघनों को पकड़ सकते हैं। वाहनों की संख्या के आधार पर सिग्नल का समय स्वत: बदलता रहेगा। पटना में यहां लगेंगे कैमरे डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, कोतवाली थाना, गांधी मैदान गेट नंबर-10, एग्जीबिशन रोड, गोलघर तिराहा, हाईकोर्ट मोड़, कुर्जी मोड़, पानी टंकी मोड़, पटेल गोलंबर, रामनगरी मोड़, शालीमार स्वीट्स, तपस्या मोड़, वोल्टास मोड़, शेखपुरा मोड़, दीघा-आशियाना, भट्टाचार्य मोड़, भूतनाथ मोड़, बेउर मोड़, बाकरगंज चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज, बुद्धा कॉलोनी, चितकोहरा गोलंबर, इंजीनियरिंग कॉलेज मोड़, जगदेवपथ, जेपी गोलंबर, आरएन सिंह मोड़ और धनुकी मोड़।


https://ift.tt/sWQF3TJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top