पटना }अलबेला साजन आयो रे……जैसे ही यह बंदिश सुबह की ताजी हवा में गूंजी ईको पार्क का वातावरण सुरमय हो उठा। प्रातःकालीन राग अहीर भैरव की गंभीरता और बनारस घराने की गायकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था- बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से रविवार को आयोजित संगीत बिहान का। कार्यक्रम में विवेक कुमार ने बनारस घराने की विशिष्टता का परिचय दिया। इसके बाद राग भैरवी में भजन मैं ना जियूं बिन राम… ने वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live