पटना }पटना जू में रविवार को सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। 19 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। सुबह गेट खुलते ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जो शाम तक जारी रहीं। छुट्टी का दिन होने के कारण भीड़ देखने को मिली। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, मौसम सुहावना होने से पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों ने शेर, बाघ, हाथी, जिराफ के साथ फोटो खिंचवाई। बच्चों में बोटिंग को लेकर खासा उत्साह रहा।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live