पटना|युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय के 50 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत इनकम टैक्स गोलंबर स्थित ईएसआईसी कार्यालय से हुई, जो संजय गांधी जैविक उद्यान तक गई। फिर वापस प्रारंभिक स्थल पर आकर रैली का समापन किया। रैली को ईएसआईसी के उपनिदेशक केशव झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
https://ift.tt/4uFoUjL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live